सुसाइड केस : मॉडल श्रद्धा दुबे फरार, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, डीसीपी विक्रांत वीर और एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा हटाए गए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 02:25 PM
सुसाइड केस : मॉडल श्रद्धा दुबे फरार, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, डीसीपी विक्रांत वीर और एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा हटाए गए
ऑडियो सुनें

शिव शर्मा सुसाइड केस की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की लगातार फरारी से लखनऊ पुलिस मुश्किल में आ गई है. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा पुलिस को फिर चकमा गई. इसके बाद लखनऊ में पुलिस अफसरों पर गाज गिरने लगी है.

लखनऊ में मीडिया से बातचीत करने के बाद दोबारा फरार होकर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने पुलिस के इकबाल को सीधा चैलेंज किया है. श्रद्धा का वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस की भारी किरकिरी हुई है. इसके बाद संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है. सबसे पहले पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया. तभी डीजीपी ने लखनऊ सेंट्रल के डीसीपी विक्रांत वीर को हटाकर उनकी जगह डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय को चार्ज दे दिया.

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा ने एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी हटा दिया है. उनकी जगह अब तक एसीपी कैसरबाग रहे अभिषेक पांडेय को हजरतगंज का एसीपी बनाया गया है. वहीं रजनीश वर्मा को एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है. माना जा रहा है कि रजनीश वर्मा हजरतगंज सर्किल से हटने के बाद भी एसीपी क्राइम के रूप में श्रद्धा दुबे केस पर काम करते रहेंगे.

जानते चलें कि पुलिस भले ही श्रद्धा दुबे को अभी तक ना ढूंढ़ पाई हो और उस पर ईनाम भी घोषित कर रखा है मगर श्रद्धा बाकायदा मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रख रही हैं।

6 साल की उम्र में सौतेली मां का उत्पीड़न, पति से भी नहीं मिला वो प्यार; श्रद्धा ने क्यों बनाया हुस्न को हथियार?

नजरों के सामने से फरार श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पुलिस फुल एक्शन में है. माना जा रहा है कि अगले 12 से 24 घंटे के अंदर कुछ और पुलिस कर्मियों एवं अफसरों पर गाज गिर सकती है. उधर, श्रद्धा दुबे अपने साथियों के साथ खुलेआम घूम रही है. जिस प्रकार वह वीडियो डाल रही है और मीडिया से बात कर रही है, उसके सामने पूरा सिस्टम बौना पड़ गया है.

लुकाछिपी खेल रही श्रद्धा
करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के बाद से ही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही है. वारदात के बाद वह लखनऊ से फरार होकर बहराइच चली गई. जब तक लखनऊ पुलिस महाराजगंज पहुंची, वह नेपाल चली गई. पुलिस नेपाल में उसकी तलाश कर ही रही थी कि वह गोरखपुर आ गई. फिर वह लखनऊ में आकर मीडिया से बात करने के बाद एक बार फिर से फरार हो गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group