VIDEO पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 07:42 PM
VIDEO पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के साथ बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन एफएसएल जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ ही परिसर में बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

एएसपी मनीष भारद्वाज के मुताबिक यह इलाका अधारताल थाना क्षेत्र में आता है और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए आठ से ज्यादा फायर टेंडर लगे हैं और साथ में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है। अब तक किसी की जान जाने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर आधारताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आठ से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। इसके साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group