मनेन्द्रगढ़ के सेमरमथानी मोड़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 6 मौतें हो गईं और 15 से ज़्यादा यात्री घायल हैं। बस में कुल 30 यात्री सवार थे और बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी.
हालांकि, छह मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती प्रकाशित रिपोर्ट में चालक की मौत और 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहाड़हंसवाही के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कई यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से पुष्टि होने के बाद ही मृतकों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान स्पष्ट हो सकेगी।