छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी अभिजीत सखूजा जी ने Men’s Singles SL4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। बिलासपुर निवासी अभिजीत सखूजा (Abhijeet Sakhuja) ने जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स (Para Asian Games) में पैरा बैडमिंटन (Para Badminton0 चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीता है।
इसी के साथ 21 साल के अभिजीत प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स मेडलिस्ट बन गए हैं। जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में अभिजीत (Abhijeet Sakhuja) ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते और अगले दौर में जगह बनाई। बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
चीन के खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
अभिजीत (Abhijeet Sakhuja) ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12 और 21-8 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे गेम में 21-16 और 21-12 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर अभिजीत (Abhijeet Sakhuja) ने कांस्य पदक हासिल किया।
21 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धि
अभिजीत सखूजा (Abhijeet Sakhuja) ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता हासिल की है। उनके ब्रॉन्ज मेडल को छत्तीसगढ़ के पैरा खेलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वे प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव प्रदेश की पहली महिला ओलंपियन बनीं। वहीं, 2026 में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
इसके अलावा, एशियन गेम्स में कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब अभिजीत सखूजा (Abhijeet Sakhuja) ने पैरा बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश की खेल उपलब्धियों में एक और नाम जोड़ दिया है।