न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद तीन विकेट पर 198 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 52 गेंद पर सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है।
उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए और इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। उनके अलावा फिन एलन ने 40 और बेवन जैकब्स ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप ंिसह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। भारत पांच मैच की श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे है।