भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक का 35 गेंदों में शतक
अभिषेक ने 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। हालांकि, वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। शतक लगाने वाला सबसे तेज भारतीय अभिषेक ही हैं। उन्होंने 30 गेंद में शतक लगाया था। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। अभिषेक 10वें ओवर में आउट हुए। उन्हें जेमीसन ने कैच आउट कराया। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के लगाए और 113 रन की पारी खेली।