भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है.
मेकर्स ने इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए बड़ा दांव खेला है. यह फिल्म दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में कुल 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल रिलीज प्लान्स में से एक है.
फिल्म के इस मेगा-स्केल और इंटरनेशनल रीच के अलावा एडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज से हफ्ता भर पहले ही टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. आनलाइन चेक करने पर
राजधानी रायपुर के अधिकांश शो बुक हो चुके हैं।
इस फिल्म में एक गीत को लेकर सिनेप्रेमी भड़क गए हैं। उन्होंने संगीतकार ए आर रहमान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर इस फिल्म् में कव्वाली की थीम पर एक गीत घुसेड़ दिया है। फिल्म रामायण का ‘मंगल रंग’ … बोल पर जंग छिड़ गई है। रिलीज से पहले कुमार विश्वास की आलोचना हो रही है क्योंकि उन्होंने इसके गीत लिखे हैं और धुन दिया है ए आर रहमान ने.
फिल्म के लाखों टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी है. खासकर हिंदी और कन्नड़ वर्जनों को लेकर भारी क्रेज देखा जा रहा है. और प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे IMAX और 4DX इसके प्री-सेल्स को जबरदस्त तरीके से बूस्ट कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का लॉस एंजिल्स (LA) में हुए प्रीमियर के बाद से ही माहौल बेहद पॉजिटिव है. जिस तरह से मेकर्स ने दुनिया के कोने-कोने तक इसे पहुंचाने का प्लान बनाया है, उससे ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी.