अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 01 Nov 2026 07:38 PM
अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त
ऑडियो सुनें

 

मध्य प्रदेश के सतना में कृषि उपज मंडी समिति ने अवैध व्यापार और राजस्व चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मार्गदर्शन में सचिव करुणेश तिवारी के नेतृत्व में मंडी जांच दल ने डेलौरा स्थित गांधी सब्जी बाजार में आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान बिना वैध अनुमति के भारी मात्रा में लहसुन का भंडारण और व्यापार पकड़ा गया।

दो फर्मों पर कार्रवाई, एक दुकान सील
जांच दल ने कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों में अवैध रूप से लहसुन का भंडारण पाया। इन दुकानों से कुल 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 13 लाख 3 हजार 100 रुपये बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि सीहोर से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) के लिए जारी अंतरराज्यीय गेट पास का दुरुपयोग कर लहसुन को सतना में अवैध रूप से खपाया जा रहा था। इसे मंडी शुल्क की चोरी और शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने का मामला माना गया है। जांच दल ने एक फर्म से 48 क्विंटल लहसुन जब्त किया, जिसका अनुमानित मूल्य 7 लाख 53 हजार 600 रुपये है। वहीं, दूसरी फर्म से 35 क्विंटल लहसुन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 5 लाख 49 हजार 500 रुपये आंकी गई है। दूसरी फर्म के पास मंडी समिति का वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद लहसुन का क्रय-विक्रय और भंडारण किया जा रहा था। इस दौरान व्यापारी ने केवल एक अमान्य साधारण बिल प्रस्तुत किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group