आज की टॉप खबरें : IND vs NZ Live : 40 पर न्यूजीलैंड को भारत ने दिया दूसरा झटका, मैच जारी, देश दुनिया छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें एक नज़र में

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 04 Nov 2026 08:45 AM
आज की टॉप खबरें : IND vs NZ Live : 40 पर न्यूजीलैंड को भारत ने दिया दूसरा झटका, मैच जारी, देश दुनिया छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें एक नज़र में
ऑडियो सुनें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज जीतने पर है। न्यूजीलैंड को नौवें ओवर में 40 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को नमन धीर के हाथों कैच कराया। नमन ने इस बार वहीं कैच लिया, जहां उन्होंने साइफर्ट का कैच छोड़ा था। हालांकि, साइफर्ट अभी तक क्रीज पर हैं। हेनरी निकोल्स 11 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 44 रन है। साइफर्ट 22 रन और डेरिल मिचेल चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

राहुल गांधी ने दी PM मोदी को खुली बहस की चुनौती
राजनीति के मैदान में आरोप-प्रत्यारोप के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बैठकर बहस करने की चुनौती दी है. राहुल ने कहा कि 24 घंटे बीत गए, लेकिन उनकी चुनौती का जवाब नहीं आया. उन्होंने विदेशी संबंधों के आरोपों, US डील, अदाणी और एपस्टीन मामले पर चर्चा की बात कही. साथ ही मोहन भागवत को निर्णायक बनाने का प्रस्ताव रखा.

बंगाल: SIR की अपील सुनने वाले जजों ने PAN-ID प्रूफ देने से किया इनकार, जानें चुनाव आयोग से क्यों ठनी?
आयोग ने जजों से ऑनलाइन फैसलों पर हस्ताक्षर करने के लिए पैन कार्ड और पहचानपत्र मांगे हैं, जिसपर जजों ने आपत्ति जताई है. वहीं, पहचान जांच के इस विवाद के कारण लाखों मतदाताओं की अपीलों पर फैसले अटके हुए हैं.

अमेरिका में वोटिंग के बीच ईरान पर बमबारी, क्या नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप गिराएंगे परमाणु बम?
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सचमुच ईरान पर परमाणु बम गिराने की तैयारी कर रहे हैं? अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन के इस दावे ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. ज्यादा टेंशन खाड़ी के देशों को क्यों है? आइए जानते हैं विस्तार से. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लैंडफॉल के बाद चक्रवात ‘मुरासु’ हुआ कमजोर, मगर कई राज्यों में खतरा बरकरार; जानें बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट IMD के अनुसार ‘मुरासु’ अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और आधी रात तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर CBI कोर्ट में होगी पेशी, हो सकते हैं बड़े खुलासे

आंध्र तट से टकराया तूफान ‘मुरासु’, आज छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में अलर्ट, बस्तर के लिए बढ़ा खतरा

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आए 632.40 करोड़।

छत्तीसगढ़ के सेमरा गांव में आज मनाई जा रही दिवाली, सिर्फ पुरुष करते हैं पूजा, सालों से चली आ रही परंपरा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group