दीवाली त्यौहार को देखते हुए देश की टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए नया रिचॉर्ज प्लान लेकर आई हैं। खासकर जियो और एयरटेल के प्लान को लेकर ग्राहक संतुष्ट नही और वे कह रहे हैं कि कंपनियां बेवकूफ बना रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन दोनों ही प्लान को लेकर समीक्षा की जा रही है। हाल ही में Jio ने ₹10000 रूपये वाला 3 साल के लिए Unlimited 5G Plan लॉन्च किया है जबकि साधारण Unlimited Data ₹349 वाले plan में मिलता है जिसका महीने का खर्च ₹277 पड़ेगा यानि ₹75 की सेविंग कंपनी कर रही है।
इसी तरह Airtel कंपनी ने Jio का पूरा गेम ही पलट दिया है। कुछ दिन पहले Airtel ने ₹299 वाले plan को बंद कर दिया था जिसमें 1.5GB data और unlimited कॉलिंग थी। अब एयरटेल ने एक बार फिर से उसे प्लान को लांच किया है लेकिन इसमें 1.5 Gb data की जगह 1Gb data कर दिया गया है यानि कंपनी आधा जीबी डेटा बचा लिया।
अब आम आदमी को कन्फ्यूजन हो रहा है कि आखिर उनके लिए कौन सी कंपनी सस्ता रिचॉर्ज दे रही है।
एक ग्राहक का कहना है कि यह सब ग्राहकों को ललचाने की स्क्रीम है.
एक ने कहा कि 3 साल का रिचार्ज कर लो। 2 महीने के बाद नेटवर्क नहीं आते और जब नेटवर्क की शिकायत करो तो बोलते हैं कि आपकी शिकायत का निवारण 6 महीने में होगा। मतलब पैसा वसूलने क्या पूरा नियम बना रखा है। जनता को सुविधा कोई देनी नहीं है, सिर्फ कमाते रहना है।
एक ने कहा कि 3 साल में 3 महीना भी सही से इंटरनेट नहीं चलेगा। ₹10,000 एक बार में जमा कराकर 75 रुपये महीने की बचत दिखाना सिर्फ कॉरपोरेट का कैश फ्लो बढ़ाने का जरिया है, आम इंसान के लिए कोई फायदा नहीं।