स्वर्ण-मिठाई : बाजार में 1.23 लाख रुपये किलो तक की मिठाई, एक पीस 1,111 रूपये का, सबसे ज्यादा महंगी मिठाईयों का दर्शन कीजिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 07 Nov 2026 08:25 PM
स्वर्ण-मिठाई : बाजार में 1.23 लाख रुपये किलो तक की मिठाई, एक पीस 1,111 रूपये का, सबसे ज्यादा महंगी मिठाईयों का दर्शन कीजिए
ऑडियो सुनें

जयपुर में दिवाली पर 1.23 लाख रुपये किलो की मिठाई ‘त्योहार अशर्फी’ चर्चा में है। इस मिठाई का एक पीस सिर्फ 9 ग्राम का है, जिसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है।

जयपुर की मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन के मुताबिक, पुराने राजघरानों में सम्मान और भेंट के तौर पर सोने की अशर्फियां देने की परंपरा थी। इसी परंपरा से प्रेरित होकर सोने के सिक्के के आकार में यह मिठाई तैयार की गई है। 9 अशर्फियों के एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है।

मध्यप्रदेश में इस दिवाली सबसे महंगी मिठाई चर्चा में है, कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। थोक में 48 हजार रुपये किलो और फुटकर में एक छोटा पीस 5 हजार रुपये में बिक रहा है। मिठाई का नाम है ‘गोल्ड लेवल’।

इस मिठाई की खासियत है कि इसे 24 कैरेट खरे सोने के वर्क और कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया गया है। दुकानदार के मुताबिक लगातार 12 साल तक रिसर्च और अपग्रेड के बाद इस मिठाई का फार्मूला तैयार हुआ है। शुद्धता और सोने की वजह से इसकी कीमत आसमान पर है, फिर भी इसे खरीदने के साथ-साथ सिर्फ देखने के लिए भी दुकान पर भीड़ उमड़ रही है। सोने से सजी यह मिठाई भोपाल में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

दिवाली के मौके पर बाजार में एक ऐसी शाही मिठाई चर्चा में है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे! इस खास मिठाई की कीमत ₹48 हजार बताई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इस पर चढ़ाई गई 24 कैरेट सोने की खाने योग्य परत, जो इसे बेहद आकर्षक और लग्जरी लुक देती है। जहां आमतौर पर लोग दिवाली पर काजू कतली और पारंपरिक मिठाइयां खरीदते हैं, वहीं यह गोल्डन मिठाई अपनी कीमत और अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। आखिर इस मिठाई में सोने की परत के अलावा और क्या खास है?

लखनऊ में 60 हजार रुपये किलो की सोने वाली मिठाई बिक रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group