जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक के घंटा घर में दिवाली का त्यौहार बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।
इस खास मौके पर रोशनी और सुंदर सजावट से नहाए घंटा घर पर जश्न में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इकट्ठा हुए। घाटी में अमन, शांति और भाईचारे के प्रतीक के रूप में घंटा घर पर हुई यह शानदार आतिशबाजी और दीपोत्सव सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
श्रीनगर के लाल चौक में दीवाली का ये नजारा कभी सपना लगता था। हजारों दीयों की रोशनी, जय श्री राम के जयघोष और सामुदायिक सद्भाव के साथ जगमगाता घंटाघर।
ये नए कश्मीर की तस्वीर है। जहां पहले डर और अंधेरा था, वहां अब उत्सव और रौनक है। ईसके बाद दीप जलाकर और उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
श्रीनगर के लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर पर दीपावली का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। खूबसूरत रोशनी और festive सजावट से जगमगाता घंटाघर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
लाल चौक का यह खूबसूरत नजारा आपसी सद्भाव, उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का संदेश दे रहा है।
CRPF जवानों ने सीमा के पास दीपावली मनाई, मंदिर में पूजा-अर्चना की और उत्सव के दौरान नृत्य किया।
कश्मीर निवासी अनुपम मिश्रा कहते हैं कि पूर्व की सरकार में इसी लाल चौक से शाम 6 बजे ही सुरक्षा बलों ने मुझे जाने के लिये बोल दिया था।एक अजब सा तनावपूर्ण माहौल बना रहता था। ख़ौफ़ में डूबी वो कश्मीर वादी बहुत पुरानी बात नहीं है।
See video