असम में बनेगा 1,984 एकड़ में पहला डिफेंस पार्क, असम राज्य की महत्वपूर्ण खबरें जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 10 Nov 2026 06:38 PM
असम में बनेगा 1,984 एकड़ में पहला डिफेंस पार्क, असम राज्य की महत्वपूर्ण खबरें जानिए
ऑडियो सुनें

असम सरकार ने मोरीगांव जिले के नेल्ली में राज्य का पहला समर्पित डिफेंस पार्क स्थापित करने के लिए लगभग 1,984 एकड़ (6,000 बीघा) जमीन आवंटित करने को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा घोषित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में एक मजबूत सैन्य-औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करना है। इससे सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए आवश्यक उपकरणों की सप्लाई में लगने वाला समय कम होगा। साथ ही, क्षेत्र में हाई-टेक औद्योगिक विकास और कुशल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वन्यजीव तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

असम में गुवाहाटी के पास सोनापुर टोल गेट पर DRI अधिकारियों ने वन्यजीव तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी. 29 और 30 इंच लंबे 2 हाथी दांत बरामद किए गए हैं, जिनका वजन करीब 3.7 किलो है.

असम की बेटी ने मंत्री पर लगाया यौन-शोषण का आरोप

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत 23 साल पुराने जेनी प्रकरण को लेकर फिर चर्चा में हैं, असम निवासी इंदिरा देवरी उर्फ जेनी ने आरोप लगाया है कि 2003 में नाबालिग रहते हुए उनका यौन शोषण किया गया था! उन्होंने अब अपने 23 वर्षीय बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है!

फिल्म रामायण में चमकी असम की पारंपरिक हस्तकला

बॉलीवुड की बहुचर्चित मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ में असम की पारंपरिक हस्तकला को जगह मिली है। फिल्म में बरपेटा के पारंपरिक बांस और बेंत के हस्तशिल्प को शामिल किया गया है।

रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के विजुअल्स को दर्शकों ने काफी सराहा। मूवी के एक-एक सीन से लेकर VFX और साथ ही कॉस्ट्यूम्स तक पर मेकर्स ने जमकर पैसा बहाया। असम के बारपेटा जिले के एक गांव की पारंपरिक बेंत शिल्पकला को भी नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में एक खास जगह मिली है।

एएनआई से बातचीत करते हुए जयनल आबदीन ने ब कहा, “ये काम मेरे पास सीधे नहीं आया था। सबसे पहले यह जनिया में ‘ग्राम उन्नयन’ के अब्दुल मलिक जी के पास आया, उन्होंने मुझे बुलाया और इसे देखने के लिए कहा। प्रोडक्शन हाउस के लोगों ने एक फाइल भेजी थी, जिस पर डिजाइन बना हुआ था। सब देखने के बाद मैंने उनसे कहा कि ये बन सकता है। मैं इस पर टीम हेड से बात करता हूं। इसके बाद उनकी टीम के पांच सदस्य यहां आए और उनमें से सागर नाम का एक सदस्य हमारे साथ ही रुक गया, ताकि वह माप लेने और सुधार करने के काम में मदद कर सके।”

असम की रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, 2014 के प्रस्तावित सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को लेकर उठाए सवाल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित सांप्रदायिक हिंसा विधेयक का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि इस विधेयक का उद्देश्य एक निश्चित वोट बैंक का तुष्टिकरण करना था। उनके मुताबिक, विधेयक में बहुसंख्यक समुदाय को दंगों के लिए जिम्मेदार मानने और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मानने का प्रावधान था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विधेयक का स्वरूप ही सांप्रदायिक था, इसलिए भाजपा और एनडीए ने संसद में इसका विरोध किया और इसे पारित नहीं होने दिया।
उन्होंने आशंका जताई कि यदि यह कानून बन जाता तो बहुसंख्यक समुदाय को उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता था। ये विधेयक को लेकर पीएम मोदी द्वारा रैली में रखे गए आरोप और राजनीतिक विचार थे।

@BJP4India

@BJP4Delhi

@BJP4Assam

@himantabiswa

@NewsAlgebraIND

@himantabiswa

@CMOfficeAssam

#Assam #RiverErosion

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group