मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अब गोंडा नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा
शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।