प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।
सूत्रों ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से बात की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। ?जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है।”

उन्होंने पोस्ट में कहा, ”शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त परिवार के साथ हैं। ?ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदयविदारक समाचार बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मां का स्रेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा की उप्र इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है. माँ के स्नेह और आशीष का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ योगी जी और उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.” ॐ शांति!