अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता राज निदिमोरू के घर बेटे का जन्म हुआ है। दंपति की यह पहली संतान है। दोनों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म 19 नवंबर को हुआ और उसका नाम देव निदिमोरू रखा गया है।
पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में सामंथा और राज नवजात बच्चे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ”हमारा प्यारा बेटा। देव निदिमोरू। 19.11.2026। इससे पहले हमे इतनी खुशी कभी नहीं हुई। सामंथा और राज।” कई फिल्मी हस्तियों ने भी टिप्पणी कर दंपति को बधाई दी। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता वरुण धवन ने इमोजी के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं, जबकि कृति खरबंदा ने लिखा, ”ढेर सारा प्यार।”