छत्तीसगढ़ के कांकेर से सांसद भोजराज नाग के सख्त तेवर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्रामीण महिलाओं के समर्थन में अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।
चेमल गांव के दौरे पर पहुंचे सांसद भोजराज नाग को स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने उन पर दर्ज मामलों और बार-बार कोर्ट पेशी पर जाने की अपनी पीड़ा बताई, जिस पर सांसद ने तत्काल फोन लगाकर संबंधित अधिकारियों को केस वापस लेने को लेकर कड़ी फटकार लगाई; इसके साथ ही उन्होंने माइंस के अधिकारियों को भी गांव में विकास कार्य न होने पर चेताते हुए ग्रामीणों की माइंस बंद कराने की मांग का मुद्दा उठाया।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्र में विकास होना चाहिए तथा ग्रामीणों के साथ किसी भी तरह का अन्याय या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद भोजराज नाग ने गांव में विकास कार्यों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि -‘वह गांव में देख रहे हैं कि यहां एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने माइंस अधिकारियों को क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर चेताया और स्पष्ट किया कि, खनन प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास का लाभ मिलना चाहिए।’
ग्रामीणों की ओर से माइंस बंद कराने की मांग का मुद्दा भी सांसद ने उठाया। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि- ‘केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्र में विकास कार्य होने चाहिए। ग्रामीणों के साथ किसी भी तरह का अन्याय या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’।
#BhojrajNag #KankerNews #ViralVideo #CGNews #ChhattisgarhNew