VIDEO संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में ताला लगा, बड़ी संख्या में साधकों के आश्रम छोड़ने की खबर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 04:56 PM
VIDEO संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में ताला लगा, बड़ी संख्या में साधकों के आश्रम छोड़ने की खबर
ऑडियो सुनें

वृंदावन के प्रसिद्ध केली कुंज आश्रम पर ताला लटकने की जानकारी मिली है और सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में साधकों के आश्रम छोड़ने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक बड़ी संख्या में साधक केली कुंज छोड़कर यमुना विहार आश्रम पहुंचे।

संत प्रेमानंद महाराज के यमुना विहार कुंज में होने की चर्चा है तथा ट्रस्ट को लेकर भी कई सवाल उठे हैं। एकांतिक वार्ता और दर्शन कई महीनों से बंद होने से भक्तों में चिंता है। ट्रस्ट से जुड़े आरोपों पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने देश-विदेश में बैठे लाखों श्रद्धालुओं की बेचैनी बढ़ा दी है. इस वायरल वीडियो में आम दिनों में भक्तों की भारी भीड़ और भजन-कीर्तन से गुलजार रहने वाला आश्रम परिसर पूरी तरह खाली नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, आश्रम के मुख्य द्वार के बाहर बना पूछताछ (इंक्वायरी) काउंटर भी पूरी तरह बंद दिखाई दे रहा है.

परिसर में अचानक पसरे इस सन्नाटे और कुछ साधकों के आश्रम छोड़ने की अटकलों ने श्रद्धालुओं को गहरी चिंता में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद से ही भक्तों के बीच तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. श्रद्धालु यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि केली कुंज आश्रम में सन्नाटा छा गया? क्या आश्रम की आंतरिक व्यवस्थाओं और दर्शन प्रणाली में कोई बड़ा बदलाव किया गया है, या फिर इसके पीछे कोई और विशेष कारण है?

पूरे मामले में आखिर क्या है सच्चाई? इस पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। फिलहाल ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

 

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group