महिला डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पत्नी ने पति पर डॉक्टर के साथ मिलकर अबॉर्शन का आरोप लगाया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 05:39 PM
महिला डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पत्नी ने पति पर डॉक्टर के साथ मिलकर अबॉर्शन का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें
नवभारत ब्यूरो
बिलासपुर- एक महिला ने अपने पति और डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सहमति के बिना बेहोशी की हालत में उसका अबॉर्शन कर दिया। महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। अब जिला न्यायालय ने डॉक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
इस मामले में आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। पुलिस ने तथ्यों के साथ सबूत जुटाकर आगे कारर्वाई की बात कही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महिला की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने उसके पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की संचालक महिला डॉ. उज्वला कराड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए डॉक्टर कराड़े ने जिला न्यायाल में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे मे बेहोशी का इंजेक्शन देकर अबॉर्शन कराया गया।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को पति गर्भावस्था की जांच कराने के बहाने उसे बिलासपुर के मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक नर्सिंग होम (जेपी हॉस्पिटल) ले गया। वहां उसे भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि उसे बातों में उलझाकर बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। बेहोशी की हालत में किसी कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और उसकी सहमति के बिना गर्भपात कर दिया गया। होश आने पर पति ने उसे बताया कि बच्चे की हार्टबीट कम थी। महिला ने पति सुयश अग्रवाल और डॉक्टर उज्ज्वला कराडे पर मिलीभगत कर उसकी मर्जी के खिलाफ गभर्पात कराने का आरोप लगाया है।
अब आरोपी डॉक्टर अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। वहीं, जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने भी सबूत जुटाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कारर्वाई तेज करने का दावा किया है।
Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group