राजस्थान: मंदिर के पुजारी को सिर कलम करने की धमकी, कड़ी गयी सुरक्षा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 08:43 PM
राजस्थान: मंदिर के पुजारी को सिर कलम करने की धमकी, कड़ी गयी सुरक्षा
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान में भरतपुर जिले के एक मंदिर के पुजारी का सिर कलम करने की धमकी भरा एक पत्र शुक्रवार को मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि भरतपुर में एक कॉलेज के अंदर स्थित मंदिर के पूर्व पुजारी और वर्तमान पुजारी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है, ऐसे में पत्र का संबंध विवाद से हो सकता है. उन्होंने बताया, ‘‘हमने मंदिर को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है और धमकी भरे पत्र भेजने के आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है.‘‘

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu