महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आज एक सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनके परिवार के सदस्य आज मेरे सरकारी घर नंदनवन में मुझे शुभकामनाएं देने आए।
उन्होंने बताया कि विनोद कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया है, जिससे उन्हें बार-बार स्ट्रोक आने का खतरा है। इस वजह से, उन्हें याददाश्त कम होने और दूसरी सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए उन्हें लंबे समय तक इलाज की ज़रूरत होगी। मैंने उन्हें और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में सभी ज़रूरी इलाज मिलेंगे और वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे साथ ही शिवसेना उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी भी उठाएगी ताकि उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
इस मौके पर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट, उनके बच्चे जीसस कांबली और जोहाना कांबली, और MCA के दुनिया भर में मशहूर पिच क्यूरेटर नदीम मेमन मौजूद थे।
#VinodKambli #Cricket #Shivsena #Mumbai #EknathShinde #Maharashtra
Shivsenaofc
#VinodKambli #Cricket #Shivsena #Mumbai #EknathShinde #Maharashtra
@Shivsenaofc