भारत रत्न से अलंकृत जेआरडी टाटा जी ने राष्ट्र निर्माण में औद्योगिकीकरण के महत्व को समझा और इस्पात व वायुसेना सहित अन्य कई उद्योगों की स्थापना की। परिणामस्वरुप आज भारत में औद्योगिक क्रांति अपने चरम पर है। जेआरडी टाटा अपने आदर्श के लिए पहचाने जाने वाले टाटा समूह (Tata Group) के लंबे समय तक चेयरमैन रहे और समूह को अपने अथक प्रयासों से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
वे प्रसिद्ध उद्योगपति रतनजी दादाभाई टाटा के पुत्र थे. उन्हें भारत में कई उद्योगों कि शुरुआत करने के लिए जाना जाता है. वे भारत के पहले लाइसेंसधारी पायलट थे. भारत के पहले ऐसे उद्योगपति थे जिन्हें भारत रत्न मिला था. आज 29 नवंबर को भारतीय विमानन के जनक कहे जाने जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि (JRD Tata Death Anniversary) है. जेआरडी को बचपन से ही हवाई जहाज से बहुत लगाव था. 15 साल की उम्र में जब पहली बार हवाई जहाज में बैठे, उन्होंने तभी तय कर लिया था कि वे उड्डयन में ही अपना भविष्य बनाएंगे. उनकी लगन ही थी कि उन्होंने 24 साल की उम्र में ही कमर्शियल पायलट का लायसेंस मिल गया और ऐसा करने वाले वे पहले व्यक्ति थे.
जे.आर.डी. टाटा भारत के महान उद्योगपति, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और टाटा समूह के प्रमुख स्तंभ थे। वे भारत में आधुनिक औद्योगिक विकास, गुणवत्ता प्रबंधन और सामाजिक उत्तरदायित्व की नींव मजबूत करने वाले अग्रणी व्यवसायी माने जाते हैं। टाटा एयरलाइन्स (अब एयर इंडिया) की स्थापना — भारत की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन।दशकों तक टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में उद्योगों का विस्तार— स्टील, ऑटोमोबाइल, केमिकल, होटल, आईटी आदि। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक न्याय और उच्च श्रम मानकों पर विशेष जोर दिया। 1956 में टाटा इंडस्ट्रीज का आधुनिकीकरण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा। स्वर्गीय टाटा को देश का सर्वोच्च भारत रत्न (1992), और पद्म विभूषण (1955) में दिया गया। विश्व स्तर पर “Corporate Ethics” का आदर्श माना गया। पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.
ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व पर यह वीडियो :