मैं बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं : सुष्मिता सेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 08:13 PM
मैं बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं : सुष्मिता सेन
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘‘शादी नहीं रचाई और बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं.’’ बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक गूढ़ार्थ भरी पोस्ट में यह बात कही. इससे एक दिन पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने संबंधों को लेकर एक ट्वीट कर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी.

बृहस्पतिवार रात ललित मोदी द्वारा किए गए ट्वीट पर कोई भी प्रतिक्रिया न देने वाली सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों बेटियों रिनी और अलीसा की तस्वीर साझा की, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया. लंदन में रह रहे ललित मोदी ने ट्वीट में सुष्मिता को अपनी ‘अर्धांगिनी’ बताते हुए कहा था कि यह रिश्ता ‘एक नयी शुरुआत, एक नयी ंिजदगी’ का आगाज है.

छियालिस वर्षीय सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैं एक खुशनुमा स्थिति में हूं! शादी नहीं रचाई है… कोई अंगूठी नहीं है… और बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं. बहुत सफाई दे चुकी हूं… अब सारा ध्यान वापस जीवन और काम पर! हमेशा मेरी खुशी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया… और जो ऐसा नहीं करते हैं, उनके लिए यह वैसे भी मतलब की चीज नहीं है. मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं!’’

बृहस्पतिवार को ललित मोदी के ट्वीट के बाद सुष्मिता और उनकी शादी की अटकलें जोरों पर थीं. हालांकि, आईपीएल के 56 वर्षीय संस्थापक ने बाद में एक अन्य ट्वीट कर स्पष्ट किया कि दोनों एक-दूसरे को केवल ‘डेट’ कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘‘सिर्फ स्पष्ट करने के लिए. हमने शादी नहीं की है, सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वो (शादी) भी एक दिन होगी.’’ ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ कई तस्वीरें भी साझा की थीं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu