जम्मू से 5,649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 06:58 PM
जम्मू से 5,649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

ऑडियो सुनें

जम्मू. कड़ी सुरक्षा के बीच 5,649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजÞर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 198 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए.

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,558 तीर्थयात्री 85 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,091 तीर्थयात्रियों को लेकर 113 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शि​वलिंग के दर्शन कर चुके हैं. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu