शिवसेना के 12 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट की, सदन का नेता बदलने की मांग की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Jul 2022 07:47 PM
शिवसेना के 12 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट की, सदन का नेता बदलने की मांग की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र एवं सांसद श्रीकांत शिंदे सहित शिवसेना के 12 लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और उनसे निचले सदन में अपनी पार्टी का नेता बदलने का आग्रह किया. शिवसेना के बागी सांसदों ने ऐसे समय में बिरला से भेंट की जब एक दिन पहले ही पार्टी के सदन के नेता विनायक राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था जिसमें विरोधी खेमे से कोई ज्ञापन स्वीकार नहीं करने का अनुरोध किया गया था.

बिरला से मुलाकात करने वाले शिंदे गुट के 12 सांसदों में शामिल हेमंत गोडसे ने कहा, ‘‘शिवसेना के 12 लोकसभा सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और विनायक राउत के स्थान पर राहुल शेवाले को सदन में पार्टी का नेता नियुक्त करने का आग्रह किया.’’ सोमवार को राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया था कि वे शिवसेना संसदीय पार्टी के विधिवत नियुक्त नेता हैं और राजन विचारे मुख्य सचेतक हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu