जुबैर तिहाड़ जेल से रिहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 10:10 PM
जुबैर तिहाड़ जेल से रिहा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आॅल्ट न्यूजÞ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को बुधवार रात दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. इससे कुछ घंटे पहले ही उच्चतम न्यायालय ने जुबैर को उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जÞमानत दे दी थी. जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. जुबैर को दिल्ली पुलिस ने ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में 27 जून को गिरफ्तार किया था.

जुबैर के खिलाफ इन्हीं आरोपों में उत्तर प्रदेश में कई प्राथमिकियां दर्ज है जिनमें से दो हाथरस में जबकि सीतापुर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, गाजÞयिाबाद और चंदौली में एक-एक प्राथमिकी दर्ज है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की, ‘‘ मोहम्मद जुबैर को तिहाड़ से रिहा कर दिया गया है.’’ न्यायालय ने जुबैर को यह कहते हुए अंतरिम जमानत दे दी कि ‘‘गिरफ्तारी की शक्ति का इस्तेमाल बहुत ही संयम’’ के साथ किया जाना चाहिए.

शीर्ष अदालत ने कहा कि ‘‘जुबैर को उसकी आजादी से वंचित रखने का कोई औचित्य उसे नजर नहीं आता’’ तथा इसने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को समाप्त करने का भी आदेश दिया.

By Yogesh Kumar Sahu