प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 27 जुलाई को पेशी के लिए जारी किया समन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 10:10 PM
प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 27 जुलाई को पेशी के लिए जारी किया समन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना के सांसद संजय राउत को ताजा समन जारी कर उनसे धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए 27 जुलाई को पेश होने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि राउत संसद सत्र का हवाला देकर बुधवार को केन्द्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए. राज्यसभा सदस्य के वकील मुंबई में ईडी के अधिकारियों से मिले और लिखित अनुरोध देकर राउत के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में पेशी का अनुरोध किया.

सूत्रों ने बताया कि राउत ने इससे पहले दिल्ली में संसद सत्र में भाग लेने का हवाला देकर बुधवार को मुंबई में ईडी कार्यालय में पेश होने में असमर्थता जताई. ईडी ने हालांकि राउत को महज एक सप्ताह की राहत दी है और अधिकारियों के अनुसार, उनसे 27 जुलाई को संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

शिवसेना नेता ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. राउत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने शिवसेना में बगावत के कारण ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था. ईडी ने राउत से एक जुलाई को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu