राज्यसभा के शेष सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे: सुरजेवाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Jul 2022 03:19 PM
राज्यसभा के शेष सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे: सुरजेवाला

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप ंिसह सुरजेवाला स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उच्च सदन के मौजूदा सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्य रणदीप ंिसह सुरजेवाला की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से उच्च सदन के मौजूदा सत्र की शेष कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

हरिवंश ने कहा कि उन्होंने 22 जुलाई से मौजूदा सत्र की शेष अवधि तक अनुपस्थित रहने के लिए सदन से अनुमति मांगी है। इसके बाद सदन ने सुरजेवाला के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

By Nandkishoryadav