केरल में मंकीपॉक्स का फिर एक संदिग्ध मिला, ब्रिटेन से लौटा है 7 साल का बच्चा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Aug 2022 01:34 PM
केरल में मंकीपॉक्स का फिर एक संदिग्ध मिला, ब्रिटेन से लौटा है 7 साल का बच्चा

ऑडियो सुनें

कोच्चि. केरल में सात साल के एक बच्चे को मंकीपॉक्स होने का संदेह है, उसे केरल के कन्नूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह बच्चा ब्रिटेन से लौटा है और इसमें मंकीपॉक्स के समान सभी लक्षण है. बच्चे को रविवार शाम को भर्ती कराया गया था. बच्चे का टेस्ट हो गया है लेकिन डॉक्टरों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से रिपोर्ट का इंतजार है. बच्चे को विशेष रूप से डिजाइन किए गए आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया है. गौरतलब है कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला भी केरल से ही आया था.

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक संस्थान द्वारा भारत के पहले दो मंकीपॉक्स मामलों का विश्लेषण किया गया है. इससे पता चला है कि दोनों मरीज यूएई से लौटे थे और उनमें जो वायरस के स्ट्रेन मिले हैं, वे A.2. स्ट्रेन है. यह स्ट्रेन यूरोप में फैलने वाले मंकीपॉक्स के स्ट्रेन से अलग है. A.2.स्ट्रेन पिछले साल अमेरिका में मिला था. इस स्ट्रेन के कारण अब तक बीमारी ज्यादा खतरनाक नहीं देखी गई है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्ययन की प्रमुख लेखिका डॉ प्रज्ञा यादव ने बताया कि वर्तमान संक्रमण का प्रकोप मंकीपॉक्स वायरस के B.1 स्ट्रेन से हो रहा है. इस अध्ययन को रिसर्च स्क्वायर में प्रकाशित किया गया है. भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 9 मामले सामने आ चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav