बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘लाल सिंह चड्ढा‘ और ‘रक्षा बंधन‘ की कमाई क्रमश: 12 और 8.20 करोड़ रुपये

मुंबई. अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ने पहले दिन घरेलू 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्देशक अद्वैत चंदन ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन किया है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है. फिल्म की कहानी सहृदय व्यक्ति लाल (खान) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करता है, जो भारतीय इतिहास की कई प्रतिष्ठित घटनाओं से मेल खाती हैं.

निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने भारत में कुल 12 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेत्री मोना सिंह, अभिनेता नाग चैतन्य और अभिनेता मानव विज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कामिनी कौशल अतिथि भूमिका में हैं.

अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ ने भारत में पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म लाला केदारनाथ (कुमार) और उनकी चार बहनों के साथ उनके संबंधों की कहानी है. वह अपनी बहनों की शादी करवाने के लिए दहेज और ‘बॉडी शेंिमग’ जैसे मुद्दों से निपटता है.

जÞी स्टूडियो के अनुसार, ‘रक्षा बंधन’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म कुमार की केप आॅफ गुड फिल्म्स के सहयोग से राय, के कलर येलो प्रोडक्शन के बैनल तले निर्मित की गई है. फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कुमार की प्रेमिका का किरदार निभाया है, जबकि अभिनेत्री सादिया खतीब, अभिनेत्री सहजमीन कौर, अभिनेत्री दीपिका खन्ना और अभिनेत्री स्मृति श्रीकांत ने उनकी बहनों की भूमिका निभाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button