रायपुर. केन्द्रीय जीएसटी और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय की टीम ने फर्जी बिलों के आधार पर 5.69 करोड़ रुपए के जीएसटी फर्जीवाड़े में मेसर्स साईनाथ एंटरप्राइजेज के संचालक वासुदेव मित्तल को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में माल की वास्तविक प्राप्ति के बिना बोगस फर्मों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिए जाने का खुलासा हुआ है.आयुक्तालय की टीम ने कबीरनगर स्थित मेसर्स साईनाथ एंटरप्राइजेज की जांच की. फर्म द्वारा आयरन स्टील एवं स्क्रैप की ट्रेडिंग का कारोबार किया जाना बताया गया है. फर्म के संचालक वासुदेव मित्तल ने गिरμतारी के बाद जीएसटी चालान के द्वारा 76 लाख रुपए का टैक्स जमा किया है. टीम ने संचालक को जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 (1) के प्रावधानों के तहत गिरμतार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. न्यायालय ने अभियुक्त को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया
5.69 करोड़ का जीएसटी फर्जीवाड़ा, एक गिरफ्तार
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:43 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कैंसर की दवाएं सस्ती! ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
- 2 बस्तर में दीवाली मनाने आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान, कहा- जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं
- 3 IndiGo फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, विमान वापस लौटा, टॉयलेट में हाथ से लिखा मिला धमकी भरा नोट, सप्ताह भर में दूसरी धमकी
- 4 Today’sTopNews : दिवाली पर रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, कैंसर रोगियों को दिवाली गिफ्ट, दवायें 50 प्रतिशत तक सस्ती, देश विदेश प्रदेश की टॉप न्यूज जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news