उज्जैन: बच्चों को स्कूल ले जा रहे वाहन और ट्रक की टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत, 11 अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Aug 2022 07:16 PM
उज्जैन: बच्चों को स्कूल ले जा रहे वाहन और ट्रक की टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत, 11 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में उन्हेल कस्बा स्थित झिरन्या फाटा के पास सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक जीप और ट्रक के बीच आमने-समाने की टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि यह दुर्घटना उन्हेल कस्बा स्थित झिरन्या फाटा के पास सुबह सात बजे उस समय हुई जब स्कूली बच्चे जीप में बैठकर नागदा स्थित फातिमा कॉन्वेंट स्कूल जा रहे थे. उन्होंने कहा कि हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक घायल विद्यार्थी जीप में फंस गए थे और उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

एक अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रों में से तीन को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया और अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. शुक्ला ने कहा कि जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि ट्रक और जीप चालकों को हिरासत में ले लिया गया है. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बाद में एक बयान में कहा कि जिस जीप में विद्यार्थी सवार थे, वह विद्यालय की नहीं थी और इसे अभिभावकों ने अपने बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किराये पर लिया था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav