कोविड-19 को ‘गुडबॉय’ कहना चाहते हैं अमिताभ बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Sep 2022 09:40 PM
कोविड-19 को ‘गुडबॉय’ कहना चाहते हैं अमिताभ बच्चन
ऑडियो सुनें

मुंबई. कोविड-19 से मुक्त होने के करीब एक हफ्ते बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी को अलविदा कहना चाहेंगे. बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ के ट्रेलर को जारी करने के कार्यक्रम में आॅनलाइन माध्यम से शिरकत की और डॉक्टरों की सलाह पर व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में नहीं आने पर मीडिया से माफी मांगी.

बच्चन फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजÞन की मेजबानी कर रहे हैं और उन्होंने इसकी शूंिटग पिछले बृहस्पतिवार को शुरू कर दी थी. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर संक्रमण मुक्त होने की घोषणा की थी. उनसे पूछा गया कि वह किन चीजÞों को ‘गुडबाय’ (अलविदा) कहना चाहेंगे तो वरिष्ठ अभिनेता ने कहा, ‘‘ कोविड-19.’’ 79 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपने करियर में इस पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद विविध भूमिकाएं निभाने के मौके मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘”(हर फिल्म की पेशकश के साथ) मुझे लगता है कि मुझे एक और काम मिल गया है. मेरी उम्र में, हम लोगों को शायद ही कोई काम मिल पाता है और जब भी काम मिलता है, तो मैं स्वयं को भाग्यशाली महसूस करता हूं.’’ बच्चन ने कहा, ‘‘ हम बस वही करते हैं जो लेखक ने लिखा है और निर्देशक ने हमें करने के लिए कहा है. यह एक सम्मान और सौभाग्य की बात है कि वे मुझे कुछ अलग देने में सक्षम हैं.’’

नागराज मंजुले की ‘झुंड’ और अजय देवगन की ‘रनवे34’ के बाद बच्चन की तीन और फिल्में इस साल रिलीजÞ होने की कतार में हैं जिनमें आयान मुखर्जी की ‘ ब्रह्मास्त्र’ विकास बहल निर्देशित ‘गुडबाय’ और सूरज बड़जात्या निर्देशित ‘ऊंचाई’ शामिल हैं. बच्चन ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि लोग इस (‘गुडबाय’) फिल्म को देखेंगे और इसे पसंद करेंगे. समय के साथ बहुत सी चीजें बदल जाती हैं… जब एक प्रौद्योगिकी दूसरी प्रौद्योगिकी का स्थान लेती है, तो इसमें समय लगता है. मुझे उम्मीद है कि लोगों को इसे सिनेमाघरों और ओटीटी (ओवर द टॉप यानी डिजिटल माध्यम) पर भी देखने का मौका मिलेगा.” ‘गुडबाय’ के निर्माता एकता आर कपूर का ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ और ‘गुड कंपनी’ हैं. यह फिल्म सात अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीजÞ होनी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu