रायपुर. प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” के श्री रामचंद्र – अरुण गोविल एवं मां सीता – दीपिका चिखलिया ने आज कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु श्री राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
रामायण धारावाहिक के राम-सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया दर्शन
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Oct 2022 07:27 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती…
- 2 ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिये 11 . 11 लाख रूपये पुरस्कार का किया ऐलान
- 3 Indigo : प्लेन उड़ाने की इजाजत नही मिली तो करा दी FIR, ट्रेनी पायलट ने सीनियर पायलट के खिलाफ ST SC कानून का इस्तेमाल किया
- 4 मैं ‘टीम प्लेयर’ हूं, ‘फुल बैक’ की भूमिका निभाऊंगा: परगट सिंह
By Yogesh Kumar Sahu