विनय शुक्ला का वृत्तचित्र ‘व्हाइल वी वाच्ड’ बुसान फिल्म महोत्सव में सिनेफाइल पुरस्कार से सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Oct 2022 06:26 PM
विनय शुक्ला का वृत्तचित्र ‘व्हाइल वी वाच्ड’ बुसान फिल्म महोत्सव में सिनेफाइल पुरस्कार से सम्मानित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्मकार विनय शुक्ला के वृत्तचित्र ‘‘व्हाइल वी वाच्ड’’ को बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 में सिनेफाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस वृत्तचित्र में लोकप्रिय समाचार प्रस्तोता रवीश कुमार हैं. हिंंदी में ‘‘नमस्कार! मैं रवीश कुमार’’ नामक इस वृत्तचित्र ने इससे पहले टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में एम्प्लीफाई वॉयस पुरस्कार जीता था.
सिनेफाइल पुरस्कार ‘‘वाइड एंगल डॉक्यूमेंट्री शोकेस सेक्शन’’ में प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ कोरियाई और एशियाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिया जाता है.

विजेता का चयन जूरी द्वारा किया जाता है, जिसमें बुसान के छह विश्वविद्यालयों के सिनेमा से संबंधित विभागों के छात्र शामिल होते हैं. ‘‘व्हाइल वी वाच्ड’ एक न्यूजरूम ड्रामा है, जो पत्रकार रवीश कुमार के कार्य दिवसों का करीबी वृत्तांत प्रस्तुत करता है. एक बयान में शुक्ला ने कहा कि वह इस जीत से ‘‘अभिभूत’’ हैं. उन्होंने बयान में कहा, ‘‘मैं बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, दर्शकों और जूरी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने पिछले चार साल इस फिल्म पर रोजाना काम करते हुए बिताए. मेरे पास एक अविश्वसनीय रूप से सर्मिपत टीम थी.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu