राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी दी शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 03 Nov 2022 10:12 PM
राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी दी शुभकामनाएं

ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है. इसे छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है. हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है. मुख्यमंत्री ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी के मंगल कार्य सफल हों.

 

 

 

By Yogesh Kumar Sahu