नवोन्मेषक सोनम वांगचुक को मिला प्रतिष्ठित डॉ पॉलोस मार ग्रेगोरियस पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Nov 2022 07:54 PM
नवोन्मेषक सोनम वांगचुक को मिला प्रतिष्ठित डॉ पॉलोस मार ग्रेगोरियस पुरस्कार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लद्दाख के इंजीनियर सोनम वांगचुक को रविवार को पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डॉ पॉलोस मार ग्रेगोरियस पुरस्कार प्रदान किया. बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में वांगचुक के जीवन से प्रेरित होकर एक चरित्र रचा गया था. सोफिया सोसायटी आॅफ मलानकारा (इंडियन) आॅर्थोडोक्स चर्च ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी. यह पुरस्कार हर दूसरे साल फर्स्ट मेट्रोपोलिटन आॅफ दिल्ली डायोस और मशहूर दार्शनिक डॉ पॉलोस मार ग्रेगोरियस की स्मृति में दिया जाता है. गाजियाबाद में सेंट थॉमस स्कूल में एक कार्यक्रम में वांगचुक को यह पुरस्कार प्रदान किया.

अपने संबोधन में नायडू ने कहा कि जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसके संपोषणीय विकास में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की भूमिका सराहनीय है. लेह जिले में आलची के पास उलीटोकपो में जन्मे वांगचुक (56) को सुदूर उत्तर भारत में शिक्षण प्रणाली में समुदाय आधारित सुधार को लेकर रमन मैगसायसाय पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है. उनके इस कार्य से लद्दाखी युवाओं के जीवन के अवसरों में सुधार हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu