‘भेड़िया’ ने पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में लगभग 44 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 07:05 PM
‘भेड़िया’ ने पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में लगभग 44 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. हॉरर-कॉमेडी ‘भेड़िया’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में दुनिया भर में लगभग 44 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. वरुण धवन अभिनीत फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म ने शुक्रवार को 12.06 करोड़ रुपये जुटाए. फिल्म ने अगले दिन शनिवार को 14.60 करोड़ रुपये और रविवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्म का निर्माण करने वाली मैडॉक फिल्म्स ने कहा कि ‘भेड़िया’ की पहले सप्ताहांत बॉक्स आॅफिस पर कुल (विश्वव्यापी सकल) कमाई 43.67 करोड़ रुपये रही. हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. फिल्म में कृति सैनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक ने भी अभिनय किया है. फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu