सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार…..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 02 Dec 2022 11:19 AM
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार…..
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में बराड़ के कनाडा से भागने की खबरे आईं थी और अब उसे दबोच लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को बीती 20 नवंबर को डिटेन किया गया। अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

भारतीय खुफिया एजेंसियों तक गोल्डी की गिरफ्तारी की जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav