आरसीबी मुंबई मैच के दौरान मैदान में घुसने वाला दर्शक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:45 PM
आरसीबी मुंबई मैच के दौरान मैदान में घुसने वाला दर्शक गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

पुणे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियन्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान सुरक्षा को धत्ता बताते हुए मैदान में घुसकर कर रोहित शर्मा और विराट कोहली का अभिवादन करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

यहां के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार का बताया कि इस 26 साल के व्यक्ति का नाम दशरथ जाधव है जो महाराष्ट्र के सतारा जिले का है. इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह व्यक्ति बल्लेबाजी कर रहे कोहली को मुक्का मारने के बाद रोहित की ओर बढ़ गया था.

तलेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत ने कहा कि जाधव पर आईपीसी की धारा 447 (आपराधिक अतिचार) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला) के तहत आरोप लगाया गया था. वह कथित तौर पर पुलिस के साथ विवाद में शामिल था.

By Yogesh Kumar Sahu