मुंबई. फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और फैशन क्षेत्र के उद्यमी सनी कपूर सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए. फिल्म ‘‘गैंग्स आॅफ वासेपुर’’ और ‘‘द लंच बॉक्स’’ जैसी सीरीज से खास पहचान बनाने वाली मोंगा ने यहां परिवार के सदस्यों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह किया. मोंगा ने इंस्टाग्राम पर विवाह की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘हमारे गुरुजी, बुजुर्गों, दोस्तों और परिवार के बिना शर्त प्यार और आशीर्वाद के साथ, हमने आज हमेशा के लिए अपना सफर शुरू करने का संकल्प लिया.’’ मोंगा ने अप्रैल में कपूर के साथ सगाई की जानकारी साझा की थी.
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और कारोबारी सनी कपूर विवाह के बंधन में बंधे
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 06:03 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सेंचुरियन टेस्ट: साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास, तिहरा शतक और पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
- 2 VIDEO शादी में घुड़दौड़ : विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में घुड़सवारी स्पर्धा
- 3 खर्चा पानी : अक्टूबर की गिरावट से नवंबर की ‘बादशाहत’ तक, भारतीय रुपया बना एशिया की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली करेंसी, शेयर बाजार पर माहभर का विश्लेषण
- 4 Murder Live : कोर्ट के पास हत्या के आरोपी पर मांस काटने वाले कोयते से हमला, एक हाथ अलग, सर पर गंभीर चोट, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu