अदालत ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Dec 2022 06:40 PM
अदालत ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए बढ़ाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. यहां की एक अदालत ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी. पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत छह जनवरी तक बढ़ा दी. गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने दिल्ली के महरौली क्षेत्र में श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu