निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Mar 2023 07:59 PM
निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. अभिनेत्री जाह्नवी कपूर निर्देशक कोराताला शिवा की आने वाली फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर के साथ नजर आएंगी. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. जाह्नवी कपूर इस फिल्म के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पारी का आगाज करेंगी. फिल्म पांच अप्रैल 2024 को रिलीज होगी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एनटीआर के साथ फिल्म में नजर आएंगी.

अभिनेत्री का आज 26वां जन्मदिन है. उन्होंन इस खास मौके पर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ आखिरकार यह हो रहा है. अपने पसंदीदा अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’’ जूनियर एनटीआर की यह 30वीं फिल्म होगी. इसके निर्माता एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्णा के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी हैं. अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत देंगे.
जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं, जो मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रूपांतरण थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu