राजामौली को ‘मार्वल’ की फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिलने पर बड़ी पार्टी देंगे: राम चरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 08:15 PM
राजामौली को ‘मार्वल’ की फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिलने पर बड़ी पार्टी देंगे: राम चरण
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. फिल्म ‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण ने कहा कि एस. एस. राजामौली को ‘मार्वल स्टूडियो’ की फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिलता है तो वे ‘‘एक बड़ी पार्टी’’ देंगे. राम चरण इन दिनों 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए अमेरिका में है. उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ का तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ मूल गीत की श्रेणी में नामित है.

वेबसाइट ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ को एक दिए साक्षात्कार का वीडियो अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को साझा किया. उनसे पूछा गया था कि राजामौली के ‘मार्वल’ की किसी फिल्म का निर्देशन करने पर वह क्या सोचते हैं? अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ अगर ऐसा होता है तो हम एक बड़ी पार्टी देंगे…मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा जरूर हो ..’’

निर्माण कंपनी ‘मार्वल’ या ‘स्टार वार्स’ की किसी फिल्म में अभिनय करने की इच्छा पर किए सवाल पर चरण ने कहा कि वह ‘‘ दुनिया में हर देश में, हर फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं जहां लोग सिनेमा की सराहना करते हैं.’’ तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है.

‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज आॅस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे. पुरस्कार समारोह का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu