गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सलमान खान को फिर से मिली धमकी…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 01:22 PM
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से सलमान खान को फिर से मिली धमकी…
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से धमकी दी गई है. जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रातभर मुंबई पुलिस के जवान सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर गश्त लगाते हुए दिखाई दिए. पुलिस फुलऑन एक्शन में है.

वे गैलेक्सी के बाहर भीड़ भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है. 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सलमान खान से ‘बात करने’ की डिमांड की गई है. ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है. ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा….

ई-मेल मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता और सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने IPC की धारा 506(2), 120 (B), 34 के तहत गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu