नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने विश्वास मत किया हासिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 08:20 PM
नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने विश्वास मत किया हासिल
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड ’ ने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया. उन्होंने नयी सरकार के गठन के बाद सदन में पिछले तीन महीने में दूसरी बार विश्वास मत हासिल किया. प्रचंड को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 172 मत मिले जबकि 89 सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान किया, वहीं एक सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया.

नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओवादी सेंटर, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा और आम जनता पार्टी ने प्रचंड के पक्ष में मतदान किया. वहीं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और सीपीएन-यूएमएल ने उनके खिलाफ मतदान किया.

गौरतलब है कि सात दलों के गठबंधन में से दो दलों राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और सीपीएन-यूएमएल के सरकार से समर्थन वापस लेने के कारण प्रचंड (68) को विश्वास मत का सामना करने की जरूरत पड़ी. ये दल राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल को समर्थन करने के प्रचंड के प्रस्ताव के खिलाफ थे. प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में देश के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. 10 जनवरी को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 268 मतों के साथ उन्होंने बड़े आराम से विश्वास मत हासिल कर लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu