पीवी सिंधू बाहर, सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Mar 2023 01:18 PM
ऑडियो सुनें

बासेल: ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडंिमटन टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त ंिसधू को 38वीं रैंंिकग की वारदानी से 15-21, 21-12, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला था। लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष जोड़ी ने कड़े मुकाबले में ताइवान की फेंग चीह ली और फेंग जेन ली की जोड़ी पर 12-21, 21-17, 28-26 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके भारत की उम्मीदें बरकरार रखी।

विश्व में छठे नंबर की इस भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे की जोड़ी से होगा। इससे पहले गुरुवार को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और पांचवें वरीय एचएस प्रणय दूसरे दौर में फ्रांस के गैरवरीय क्रिस्टो पोपोव से सीधे गेम में 8-21, 8-21 से हारकर बाहर हो गए।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हांगकांग के चेउक यिउ ली से 22-20, 21-17 के हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ भी दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से 19-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav