भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी से लटकता पाया गया

वाराणसी. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा (25) का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाए गए फांसी के फंदे से लटकता पाया गया.

सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सारनाथ के एक होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला. अभिनेत्री के शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री का परिवार महाराष्ट्र में रहता है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा. राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button