काम मुझे विनम्र बनाए रखता है, इससे मुझे ऊर्जा मिलती है: सामंथा रुथ प्रभु

मुंबई. अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि उनके पेशेवर जीवन ने उन्हें पिछले कुछ सालों में उन्हें विनम्र बनाए रखा, जब वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं. इसके लिए वह अपनी पेशेवर ंिजदगी का आभार जताती हैं . सामंथा ने पिछले साल अक्टूबर में खुलासा किया था कि उन्हें मायोजिटिस नामक एक बीमारी है. मायोजिटिस मांसपेशियों में सूजन पैदा करने वाली एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मांसपेशियों की कोशिकाओं को घुसपैठियों के रूप में गलत समझती है तथा उन्हें लक्षित कर उन्हें कमजोर और नष्ट कर देती हैं.

इसके अलावा सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी के चार साल के बाद 2021 में अलग होने का फैसला किया था. व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण बीते कुछ समय से सामंथा की ंिजदगी में काफी चुनौतियां रही हैं.  सामंथा ने पीटीआई-भाषा को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि पिछले ढाई वर्षों के दौरान मेरे जीवन में बहुत चुनौतियां रही हैं, लेकिन मेरे काम ने वास्तव में मुझे विनम्र रहने और भटकाव से बचने में मदद की है. यह मुझे ंिजदगी में लगातार काम करने और निरंतरता बनाए रखने की ऊर्जा प्रदान करता है. मैं आमतौर पर चीजों को अपने काम को प्रभावित नहीं करने देती, जब तक कि मैं बीमार होकर बिस्तर पर न चली जाऊं. ’’

सामंथा ने अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज को लेकर कहा, ‘‘ मैं इस बात के लिए फिल्म निर्माण से जुड़े उन सभी लोगों के प्रति आभारी हूं कि मेरे बीमार होने के बावजूद सभी लोगों ने मेरा इंतजार किया और इस तरह का समर्थन दिखाया, जिससे मुझे ठीक होने और शूंिटग पर वापस जाने में बहुत मदद मिली.’’ सामंथा ने कहा कि शकुंतला और राजा दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी अपनी जटिल मानवीय भावनाओं के माध्यम से दर्शकों से जुड़ने का माद्दा रखती है.

सामंथा ‘ईगा’, ‘महानती’, ‘मर्सल’ और ‘सुपर डीलक्स’ जैसी तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में भी काम कर चुकी हैं. अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ इस फिल्म को लेकर काफी दबाव है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर फिल्म अच्छी है तो इसे दर्शकों की भी शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी. यह फिल्म केवल भव्य सेट, शानदार डिजाइन, वेशभूषा और भव्यता से कहीं अधिक है.’’ ‘शाकुंतलम’ का निर्देशन गुणशेखर ने किया है. फिल्म में सामंथा के अलावा देव मोहन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म महान कवि कालिदास के लोकप्रिय संस्कृत नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ पर आधारित है. यह फिल्म 14 अप्रैल को ंिहदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button