फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले दो भाग 2026 और 2027 में होंगे रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 08:11 PM
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले दो भाग 2026 और 2027 में होंगे रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्मकार अयान मुखर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले दो भाग क्रमश: 2026 और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगे. निर्देशक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि दोनों भागों की शूंिटग एक साथ की जाएगी.

मुखर्जी ने कहा, ‘‘ फिल्म के पहले भाग को मिले प्यार के बाद … मैं दूसरे और तीसरे भाग की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं… मुझे इतना पता है कि ये फिल्म के पहले भाग से काफी बेहतरीन होने वाले हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता चला है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले दोनों भागों की पटकथा को और बेहतर बनाने के लिए अभी थोड़ा सा और समय लगेगा. मैंने फैसला किया है कि हम दोनों फिल्में एकसाथ बनाएंगे. मैंने इसके लिए समय निर्धारित किया है जो मैं आज आपके साथ साझा कर रहा हूं.’’

उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें लिखा था, ‘‘ ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ दिसंबर 2026 . ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ दिसंबर 2027.’’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा’ 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कूपर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार भी फिल्म में नजर आए थे. निर्माण कंपनी ‘स्टार स्टूडियोज’ और ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu